भारतीय नववर्ष : भगवा पताकाएं दे रहीं नववर्ष के आगमन का संदेश

 भारतीय नववर्ष : भगवा पताकाएं दे रहीं नववर्ष के आगमन का संदेश 





-बहनें संभालेंगी शोभायात्रा की सुरक्षा 

-व्यवस्था के हर मोर्च पर जुटे भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के कार्यकर्ता

-चौराहों-सड़कों पर नजर आने लगी रंगोली 


उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के तत्वाधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा के लिए हर मोर्च पर तैयारियों की गति दुगुनी कर दी गई है। एक तरफ बाजारों में भगवा पताकाएं, बैनर-पोस्टर, भारतीय नववर्ष के आगमन की सूचना दे रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर रंगोली सज रही है।


भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि टाउन हॉल से लेकर सूरजपोल तक शोभायात्रा मार्ग को युवाओं की टोलियों ने रंगोली से सजा दिया है। देहलीगेट, हाथीपोल, चेतक सर्कल आदि चौराहों को भी दो दिन में रंगोली से सजाया जाएगा। 


इस बीच, शोभायात्रा से लेकर धर्मसभा तक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को विद्या निकेतन में हुई बैठक में राष्ट्र सेविका समिति तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने सुरक्षा संभालने के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया। बैठक में राष्ट्र सेविका समिति और विद्यार्थी परिषद की 80 बहनों की उपस्थिति रही। संयोजक रविकांत त्रिपाठी, संरक्षक कपिल चित्तौड़ा, रजनी डांगी ने व्यवस्थाओं के निमित्त मार्गदर्शन प्रदान किया। 


इस बीच, रात्रि के समय युवा कार्यकर्ताओं की टोलियां मुख्य शोभायात्रा मार्ग व प्रमुख चौराहों को रंगोली से सजाने में जुटे हैं। शनिवार देर रात तक युवा टोली ने सूरजपोल चौराहे को रंगोली से सजाया। 


धर्मसभा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व लौटते समय महाप्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं को लेकर भी नियमित बैठक की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई