विश्व भू वैज्ञानिक दिवस पर 23 विशिष्ट भू वैज्ञानिको का हुआ सम्मान

 विश्व भू वैज्ञानिक दिवस पर 23 विशिष्ट भू वैज्ञानिको

का हुआ सम्मान





संगोष्ठी में महत्वपूर्ण खनिज भंडारों की खोज पर हुई विस्तृत चर्चा


 जियोसाइंटिस्ट सोसायटी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


उदयपुर, 8 अप्रैल। देश के अमृत महोत्सव के तहत जिओसाइंटिस्ट सोसायटी के द्वारा रविवार को आरएमवी रोड मातुल कृपा स्थित होटल मुकुंद विलास परिसर में विश्व भू वैज्ञानिक दिवस शाम को 5:30 बजे शहर विधायक ताराचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, 23 भू वैज्ञानिकों का सम्मान समारोह और नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह भी संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति मांगीलाल लुणावत थे।

समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह सिरोया ने बताया कि कार्यक्रम में बसंती लाल बाबेल, सत्येंद्र नारायण भटनागर, आर सी सक्सेना, डॉ रंजीत चौधरी,एस सी अग्रवाल, सुभाष चंद्र खोसला, नवल सिंह खमेसरा, डॉक्टर आर एल मुंशी, धीरेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रवि दयाल, धीरेंद्र सिंह मेहता नोरतनमल खंडेलवाल, डॉ आर. पी. कच्छारा, डॉक्टर के सी ज्ञानी, प्यारे कृष्णा यादव, प्रकाश कुमार वर्डिया, नीलम सिंह खमेसरा, केपी अग्रवाल, शशि रंजन जानी, आर एल टांक, ओंकार सिंह सिरोया, अजीत प्रसाद भटनागर,गोविंद शर्मा, बी. एस. तंवर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिओ साइंटिस्ट सोसाइटी की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष ओंकार सिंह सिरोया, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दशोरा, सचिव एम.के. सोमानी, संयुक्त सचिव आर. एल. श्रीमाली कोषाध्यक्ष बी.एस. यादव, संपादक प्रोफेसर आर.एल. जोधावत, कार्यकारिणी सदस्य अखिल द्विवेदी, रविकांत शर्मा, डॉक्टर माया चौधरी, के एल. जागेटिया, एस. एन.डोडिया, भरत दवे ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संगोष्ठी में कई महत्वपूर्ण खनिज भंडारों की खोज पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन का पगड़ी ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह सिरोया ने दिया। संगोष्ठी का संचालन सचिव महेंद्र कुमार सोमानी ने किया और अंत में आभार उपाध्यक्ष शैलेंद्र दशोरा ने ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग