मतदाता जागरूकता रैली निकाली

 मतदाता जागरूकता रैली निकाली



उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता के कब/बुलबुल, स्काउट/गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने मतदान जागरूकता अभियान के तहत नारे लगाए। यह रैली विद्यालय के आसपास के क्षेत्र यादव कॉलोनी, अंबामाता टीचर्स कॉलोनी में निकाली गई। संस्था प्रधान ने बच्चों को मतदान जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए रैली का प्रारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में कुल 100 कब/बुलबुल, स्काउट/गाइड ने भाग लिया । रैली का नेतृत्व कब मास्टर कुंज बिहारी मेनारिया, महेंद्र सिंह झाला, बुलबुल फ्लॉक सुश्री सना खानम, सुश्री पारूल राठौर व स्काउट मास्टर सुनील पालीवाल ने किया। यह जानकारी संस्था प्रधान अरुण राजपुरोहित ने दी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी