शिलान्यास समारोह 24 को

 शिलान्यास समारोह 24 को



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। श्री विश्व हिन्दू परिषद् के अन्तर्गत शर्मा छात्रावास,अशोक सिंघल भवन का शिलान्यास समारोह का आयोजन 24 अप्रेल बुधवार को प्रातः 10 बजे शर्मा छात्रावास बी. एन. कॉलेज के सामने सुभाष नगर, उदयपुर मे किया जाएगा।

अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने बताया कि मुख्य अतिथि गुलाब चन्द कटारिया महामहिम राज्यपाल असम होंगे। शिलान्यास अरविन्द सिंघल

 प्रतिष्ठित उद्योगपति वोल्केम इन्डस्ट्रीज के कर कमल से किया जाएगा। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूज्य महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज

हरी सेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर, भीलवाड़ा भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही आलोक कुमार अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद्,

 बजरंग लाल बांगड़ा अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद्,निम्बा राम जी क्षेत्र प्रचारक रा.स्व. संघ भी मौजूद होंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी