निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर 29 अप्रेल से

 निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर 29 अप्रेल से


उदयपुर, 20 अप्रैल। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में 30वें निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 29 अप्रेल से किया जायेगा। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन और बस्तिकर्म एवं पंचकर्म विधाओं द्वारा चिकित्सा की जाएगी। इस शिविर में कमर दर्द, सायटिका, जोड़ों का दर्द, घुटनों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या, एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार किया जाएगा । इस हेतु औषधालय समय में पंजीयन किया जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी