श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सनशाइन ऑफ़ इंडिया ग्रुप ने मनाई दीपावली
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सनशाइन ऑफ़ इंडिया ग्रुप ने मनाई दीपावली
12 राज्यों के राम भक्तों ने लिया भाग
भारत में दीपावली हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाई जाती है और इसके पीछे की कथा भी हमें पता है कि राम ने रावण का वध करके अर्थात् असत्य की असत्य पर विजय प्राप्ति के बाद जब श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे उनके आगमन की खुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए थे और खुशियां मनाई थीl वैसा ही माहौल हमारे देश में श्री राम लाल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में एक बार फिर हमारे देश में दिखाई दिया और श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की उपलक्ष में उनके आगमन की खुशी में सभी ने घर-घर दीप जलाए थे इसी कड़ी में सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा कल घर-घर दीप जलाने का निवेदन किया था सनशाइन ऑफ़ इंडिया के साथ एक बार फिर दीपावली मनाने के लिए 12 राज्यों हरियाणा राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ दिल्ली उत्तराखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल के राम भक्तों ने अपनी एंट्री भेजी उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके फोटो खींची और ग्रुप में शेयर की यह कार्यक्रम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह का था इस कार्यक्रम का आयोजन सनशाइन ऑफ़ इंडिया की प्रबंधक श्रीमती रेखा हिसार ने किया इस कार्यक्रम की संयोजक प्रतिभा शर्मा सुशील शर्मा राजस्थान व तृप्ति शर्मा महाराष्ट्र रही l सनशाइन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर एक बार फिर दीपावली मनाने वाले राम भक्तों को सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा l श्रीमती रेखा हिसार कहती है कि -श्री राम आ गए हैं तो हमें राम राज्य को एक बार फिर बनाने की व हमें अपने मन के राम को जगाने की जरूरत है हम सबको अपने मन के राम की प्राण प्रतिष्ठा करने की भी जरूरत है ताकि एक बार फिर राम राज्य की शुरुआत हो सकेl
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें