प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई
प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई
पाटन। कृष्ण सैनी धांधेला
पाटन। निकटवर्ती ग्राम स्यालोदड़ा में महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति द्वारा सावित्री बाई फुले की 193 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों द्वारा सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माला पहनकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उमराव सैनी अध्यापक एवं एडवोकेट महेंद्र सैनी द्वारा सावित्री बाई फुले की जीवन के बारे में विशेष चर्चा कर जानकारी दी गई। गिरवर सैनी द्वारा सावित्री बाई फुले के सिद्धांतों पर चलने की बात कही। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति की समस्त कार्यकर्त्ता द्वारा मिठाई वितरित की गई। इस दौरान पत्रकार धर्मेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, कृष्ण सैनी, राधे कंप्यूटर,पूर्व सरपंच उमराव सैनी, बाबूलाल सैनी, जयराम सैनी, शंकर लाल सैनी,रामेश्वर दयाल सैनी,उमराव सैनी, अध्यापक राजेश सैनी, डॉ प्रवीण सैनी, लीलाराम सैनी, विक्रम सैनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें