अग्रवाल समाज का मकर संक्रांति उत्सव 11 को
अग्रवाल समाज का मकर संक्रांति उत्सव 11 को
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 8 जनवरी। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज महिला समिति उदयपुर की ओर से सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में 11 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिला समिति द्वारा विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आकर्षण सतोलिया, खोखो, वन मिनट गेम एवम संक्राति उत्सव हाउजी गेम इत्यादि होगे। इसका समय दिन में 2:00 से धमाल समाप्ति तक रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। सक्रांति उत्सव केवल बालिका और महिलाओं के लिए रखा गया है। यह जानकारी श्री अग्रवाल वैष्णव महिला समिति अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सचिव रेखा अग्रवाल कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।कार्यक्रम मे समस्त कार्यकारिणी महिलाओं की पूरी भागीदारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें