कला आश्रम परफोर्मिंग आर्ट्स में "स्वर समागम की स्वर लहरी
कला आश्रम परफोर्मिंग आर्ट्स में "स्वर समागम की स्वर लहरी
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 18 दिसंबर। कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर में 'स्वर-समागम" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं परफोमिंग आर्ट्स की प्राचार्या डॉ. सरोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मास्टर मधुरम खत्री और सुश्री हृदया खत्री भी उपस्थित थे।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि "स्वर-समागम 2023" कार्यक्रम में कॉलेज की सभी छात्राओं ने समूह गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम "स्वर-समागम" की शुरूआत प्रार्थना (अल्लाह तेरो नाम..) पर छात्रा नेहा चौरड़िया, नेहा व्यास ने गा कर की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में समूह गीत (नानी तेरी मोरनी....) पर छात्रा हीतांशी, अनिशी, अमीशी, फातिमा, प्रिशा, हैनिका, हिनाया, अनविका, समूह गीत (किसी की मुस्कुराहटों...) पर छात्रा हिया, अक्षिता, लविका, पल्कांक्षी, किमाया, समूह गीत (लग जा गले से...) पर छात्रा प्रतिमा, नेहा, नेहा व्यास, समूह गीत (इत्ती सी हंसी...) पर छात्रा मिशिका, स्वर्णा, अनुशा, इप्शिता, खुशी, रश्मि, जैनिका, यालिनी, दैव्यानी, अणिका, समूह गीत (मेरे महबूब...) पर छात्रा मितुला, अदा, आध्या, नीलू, एकल गीत (प्यार का सागर...) पर छात्रा सुनीता, समूह गीत (हंसते हंसते...) पर छात्रा लीना, हीना, समूह गीत (मेरे सामने वाली खिड़की...) पर छात्रा जया, प्रणिका, सुहानी, ऐरिना ने अलग-अलग समूह के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी। कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स संभाग का एकमात्र संस्थान है जहां संगीत एवं नृत्य से योग, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास किया जाता है। कार्यक्रम में इन्द्रा कंवर, इन्द्रदेव आर्य, नकुल गन्दर्व ने सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरोज शर्मा द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें