बाल साहित्य आलेख लेखन प्रतियोगिता

 बाल साहित्य आलेख लेखन प्रतियोगिता  


विवेक अग्रवाल      

  उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 18 दिसंबर। सलूंबर (राजस्थान) में स्थापित सलिला संस्था द्वारा हिंदी बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखन को प्रोत्साहन देने और श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने हेतु विगत छे वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सलिल संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भण्डारी ने बताया कि इस हेतु वर्ष-2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बाल साहित्यकारों से आलेख विधा में मौलिक, अप्रकाशित एवं अप्रसारित प्रविष्टि 1 मार्च 2024 तक आमंत्रित की गई है। सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने इसकी नियमावली जारी करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बाल साहित्यकारों को नीचे उल्लिखित वर्ग के अनुसार आलेख लिखने होंगे। उनका यह भी कहना है कि गूगल से कॉपी करने से बचे तथा अनछुए और बालमन को आकर्षित करने वाले पहलुओं पर लालित्यपूर्ण आलेख लेखन करें।


प्रतियोगिता के 5 वर्ग

पहला वर्ग- खेल खिलाड़ी

दूसरा वर्ग- अंतरिक्ष

तीसरा वर्ग- भोजन, व्यायाम और स्वास्थ्य

चौथा वर्ग- प्रकृति और पर्यावरण

पांचवा वर्ग- पौराणिक चरित्र


प्रविष्टि के नियम-

●प्रत्येक वर्ग में एक प्रविष्टि भेजी जा सकती है यानी बाल साहित्यकार अधिकतम पांच प्रविष्टियां भेज सकता हैं।

●आलेख की शब्द सीमा 1000 तक रहें। शब्द सीमा से अधिक के आलेख को शामिल नहीं किया जाएगा अत: आलेख के ऊपर शब्द सीमा लिखना अनिवार्य है।

●आलेख का टेक्स्ट यूनिकोड के 16 फोंट की साइज का हो। ईमेल के साथ वर्ड या डॉक्यूमेंट की फाइल अटैच करनी है। हस्तलिखित आलेख या फोटो इमेज पर विचार करना संभव नहीं होगा।

● आलेख के साथ बाल साहित्यकार को अपने अग्रेषण पत्र में आलेख का शीर्षक और मौलिक, अप्रकाशित होने की घोषणा के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (100 शब्दों में), पता और फोन नंबर का उल्लेख करना होगा। आलेख पर अपना नाम और पता न लिखें।

●परिणाम जब तक घोषित न हो जाए, आलेख को अन्यत्र प्रकाशन के लिए भेजना प्रतिबंधित रहेगा।आलेख भेजने के लिए ईमेल आईडी-

balsahitya1994salumber@gmail.com

     सलिला बाल साहित्य आलेख लेखन पुरस्कार-

■ प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार : 1500 रुपए

■ प्रत्येक वर्ग में द्वितीय पुरस्कार : 1000 रुपए


सलिला संस्था की गौरवशाली परंपरा अनुसार 15वां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में उपस्थित विजेता साहित्यकारों को मानधन, अभिनंदन-पत्र एवं पुस्तक की प्रति सम्मान सहित प्रदान की जायेगी।

       चयनित पुरस्कृत आलेखों का कभी भी, किसी भी रूप में उपयोग करने, प्रकाशित या प्रसारित करने का अधिकार सलिला संस्था के पास सुरक्षित रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग