वृक्षारोपण कर मनाया केबिनेट मन्त्री रामेश्वर डूडी का जन्मदिन
वृक्षारोपण कर मनाया केबिनेट मन्त्री रामेश्वर डूडी का जन्मदिन
पाटन(के के धांधेला):-नीमकाथाना के निकट शीतल दास धाम ठीकरिया में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काट कर धार्मिक वृक्ष कदम्ब, वटवृक्ष व गुलमोहर आदि के वृक्ष लगा कर धूमधाम से जन्म दिवस मनाया एवं डूडी साहब की दीर्घायु व स्वस्थ प्रगतिशील जीवन की कामना की। जन्म दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एडवोकेट मनीराम जाखड़, पूर्व प्रधान मदनलाल भावरिया, डा. रामावतार गजराज, डा. के. के. यादव, चौ. ग्यारसी लाल,राजेन्द्र गजराज, यदुवीर काजला सहित काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें