एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन की बैठक का आयोजन,


 एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन की बैठक का आयोजन, राजस्थान रोय़ल होटल भठ्ठा साहिव रुपनगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष हुसन चंद सैनी की अध्य़क्षता में हुआ। जहां संस्था द्धारा चलाये जा रहे भ्रष्टाचार एवं अत्याचार उन्मूलन जागरूकता अभियान पर बिशेष चर्चा हुई । जिस में राष्ट्रीय अध्य़क्ष श्री गणेश सिंह राजपुरोहित जी का पंजाब आगमन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्धारा फूलमाला से स्वागत किया गया। उसके बाद एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजपुरोहित जी ने संबोधित करते हुए संस्था एवं संस्था के कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के खिलाफ काम करती है, उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार पूरे भारत में हो रहा है किसी भी डिपार्टमेंट के दफ्तर में काम करवाने जाओ तो आपका काम समय पर नहीं होता आपको बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, भ्रष्टाचार का मतलब सिर्फ रिश्वत लेना ही नहीं होता अगर कोई  सरकारी अधिकारी या गैर-सरकारी अधिकारी किसी काम के लिए बार-बार चक्कर कटवाता है और अपनी अफसरशाही दिखाता है वो भी भ्रष्टाचार ही है, ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए हमारी संस्था काम करती है, राष्ट्रीय अध्य़क्ष जी ने कहा कि हमारी संस्था में रिटायर पुलिस अधिकारी, आईपीएस, आईएस एवं बकील हर बर्ग के लोग जो भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे है।  है उसकी हर संभव सहायता करती है। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश राजपुरोहित उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने अपने पदों पर नियम के अनुसार काम करते हुए जनता में जा कर भ्रष्टाचार एवं अत्याचार विरोधी जागरूकता अभियान चलाए ओर लोगों को समझाइए कि भ्रष्टाचार से कैसे बचा जा सकता है या  खत्म किया जा सकता है, और लोगों को विश्वास दिलाना है कि हमारी संस्था हमेशा आपके साथ है। एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन भारत के सभी राज्यों में काम करती है, कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति के साथ भ्रष्टाचार एवं अत्याचार होता है  उसकी हर संभव सहायता करती है। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश राजपुरोहित जी ने उनको पंजाब पहुचने पर दिए गए सम्मान के लिए पूरी पंजाब टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को अपने अपने पद पर रहकर, आपस में मिलकर काम करने के लिए कहां, इसके बाद एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कार्यक्रम में पहुचे पत्रकार भाईचारे का आभार करते हुए कहा कि आप हमारी संस्था के सभी छोटे बड़े कार्यक्रम को जनता तक पहुचाते हैं इसलिए मैं अपनी पूरी टीम की और आप सभी का धन्यवाद करता हूँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन मिनिस्ट्री कॉरपोरेट अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में रजिस्टर है। जो कि भारतीय संविधान के अनुसार सम्पूर्ण भारत में अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन एंड क्राइम के लिए कार्य करती है, हमारी संस्था किसी सरकार या पुलिस प्रशासन की बिरोधी नहीं है, हमारी संस्था का प्रमुख उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक करना। और किसी के साथ भ्रष्टाचार एवं अत्याचार होने पर उस व्यक्ति की हर संभव सहायता करना है, और उसके बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करना, अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना है।  उसके बाद जो समाज में किसी सरकारी या गैर सरकारी दफ्तर में ईमानदार अधिकारी जो अपनी ड्यूटी को अपना फर्ज समझते हुए लोगों की सहायता करते हैं हमारी संस्था ऐसे लोगों को नेशनल लेवल, स्टेट लेवल पर कार्यक्रम करवा कर सम्मानित भी करती है, और जो अधिकारी काम के बदले रिश्वत मांगते हैं, हम कानून की पालना करते हुए सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट करके ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सजा दिलाते है. हम चाहते है कि पूरे भारत में नेशनल लेवल, स्टेट लेवल, ब्लॉक लेवल पर हमारी संस्था की मजबूत टीमें बने और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता कर सकें। हमारी संस्था में जिन औरतों पर अत्याचार होता और उनकी आवाज को दबाया जाता है, उसे कैसे नया दिलाया जाये उसके लिए बोमैन्स बिंग भी काम करती है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था से जोड़ना, और भ्रष्टाचार एवं अत्याचार को कैसे कम किया जाये या कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी देना, और समाज एवं देश से भ्रष्टाचार एवं अत्याचार को समाप्त करना है। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी बारी अपने विचार प्रस्तुत किए, और नये शामिल हुए सदस्यों के कार्ड दिये गए, और संस्था के समाजसेवी कार्यों में विशेष भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानचिन देकर सम्मानित किया गया।   

इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्य़क्ष हुसन चंद सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश सिंह जी का आभार व्यकत करते हुए कहा कि आप हमारे छोटे से सदे पर अपना किमती समय निकालकर हमारे बिच पधारे है, हमारी पूरी पंजाब टीम की और से आपका बहुत बहुत धन्याबाद। और मैं आपको पूरा विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले समय में हम पंजाब में संस्था और भी मजबूत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्य़क्ष एवं पंजाब टीम के सभी पदाधिकारियों द्धारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश जी को सम्मानचिंन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह, संयुक्त प्रदेश सचिव अमृतपाल सिंह, सचिव डाँ श्री त्रिलोचन सैनी, डाँ श्री अविनाश शार्मा, प्रताप चंद सैनी, जिला अध्यक्ष मोहाली बालकृष्ण सैनी, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत कौर अकबरपुर, जिला सचिव एवं मीडिया इंचार्ज दलजीत सिंह,राम प्रताप, सेवक सिंह,अध्यक्ष परमिंदर सिंह चंडीगढ़,  इंद्रजीत सिंह, चितरंजन शर्मा, मोहन लाल, विक्रम मंडल, शिवन कुमार, केबल शर्मा, प्रेमपाल, हरप्रीत सिंह, चंदन वर्मा, पावल सैनी, प्रीतम चंद उपस्थित थे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग