भाजपा राजस्थान द्वारा प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा का किया गया आगाज कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे जयपुर
भाजपा राजस्थान द्वारा प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा का किया गया आगाज
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे जयपुर
जन आक्रोश यात्रा के 51 रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
कोटपूतली, 01 दिसम्बर 2022
भाजपा राजस्थान द्वारा गुरूवार को प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया गया। यात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जयपुर पहुँचे। यात्रा जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि युवा एवं किसान विरोधी कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते भाजपा पूरे राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा और रथ यात्राओं के माध्यम से राजस्थान की 200 विधानसभाओं में प्रत्येक ग्राम एवं ढ़ाणियों तक जाकर आमजन से सम्पर्क करेगी। गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर के दशराह मैदान में आकर जन आक्रोश यात्रा के 51 रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार के गठन को चार साल पूरे हो जाएंगे। इन चार साल में जनता कानून व्यवस्था, युवाओं की भर्ती परीक्षा, पेपर लीक, महंगी बिजली, महंगे डीजल पैट्रोल से लेकर हर मुद्दे पर परेशान रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इसलिए भाजपा जन आक्रोश रथ यात्राएं निकालेगी। यह यात्रा 75 हजार किलोमीटर की होगी। सभी रथों पर शिकायत पेटी भी रहेगी। जिसमें लोग अपनी समस्याएं लिखकर देंगे। जबकि 20 हजार चौपाल और नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसके बाद 14 से 20 दिसम्बर तक जन आक्रोश सभाएं होंगी। इन दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश के 2 करोड़ लोगों से सम्पर्क किया जाएगा। इस दौरान यात्रा के विधानसभा संयोजक सुभाषचन्द शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल कसाना, धूड़सिंह शेखावत, पूर्व जिलामंत्री यादराम जांगल, नगर मण्डल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला, पूरब मण्डल अध्यक्ष सुभाष घोघड़, उत्तर मण्डल अध्यक्ष रमेश रावत, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द स्वामी, बूथ अभियान प्रभारी एड. बजरंगलाल शर्मा, बूथ अभियान सह प्रभारी राजेन्द्र सिंह भौनावास, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बगुलाप्रसाद स्वामी, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र मीणा, किसान मोर्चा जिलामंत्री दिलीप यादव, जिलामंत्री महेन्द्र मीणा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुबेसिंह आर्य, जिला पार्षद प्रतिनिधि अमीचन्द धानका, जिला पार्षद भोमाराम गुर्जर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ टोरड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलामंत्री दूलीचन्द मान, मिथलेश सैनी, पंसस नरेन्द्र चेलरवाल, मण्डल महामंत्री वैद्य सुरेशचन्द शर्मा, मुकेश कसाना, मिथुन कसाना, पूरणमल यादव, मनीष रैला, डोकुमेंटेशन विभाग के जिला संयोजक कमलेश कुमावत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राजेश सराधना, मनीष यादव, नगर मण्डल महामंत्री दयाराम कुमावत, सुरेश सूद, मुखिया पायला, निक्कू सैनी, हरद्वारीलाल स्वामी, किसान मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष अमित सैनी, गोदाराम स्वामी, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, राधेश्याम आर्य नारेहड़ा, राहुल सोनी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शीशराम होलदार, मानसिंह मान, नितिन सिंह, नरेश रावत, महिला मोर्चा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष हेमलता शर्मा, रामौतार कसाना, सत्यवीर यादव कांसली, विजय सिंह, साहिल सिंह, राजू जाट खेडक़ी, कपिल शर्मा, राहुल यादव, बिल्लू स्वामी, राहुल सिंह, विजय गुर्जर, खेताराम गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश शर्मा, दूलाराम स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें