घोड़ी पर बिठाकर बनोरी निकाली, बेटा बेटी एक समान का दिया मैसेज

 घोड़ी पर बिठाकर बनोरी निकाली, बेटा बेटी एक समान का दिया मैसेज


के के धांधेला

पाटन(के के धांधेला):-कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन सिंह की पुत्री तानिया सिंह की शादी 2 दिसंबर को है। परिजनों ने बेटा बेटी एक समान का मैसेज देते हुए तानिया को घोड़ी पर बिठाकर बनोरी निकाली। परिजनों ने बहुत ही गाजे-बाजे के साथ बनोरी निकालकर आमजन को मैसेज देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बेटा और बेटी दोनों एक समान ही है। बेटियां भी वर्तमान में लड़कों से कम नहीं है, बेटियां हर क्षेत्र में आगे रहकर माता- पिता, समाज एवं गांव का नाम रोशन कर रही है। इस दौरान तानिया के बड़े ताऊजी रघुवीर सिंह सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय, महावीर सिंह, पत्रकार दामोदर सिंह, एवं तानिया के पापा वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन सिंह, भैया दिपेंद्र सिंह ने बिटिया की बनोरी में डांस भी किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी