निगम में आयोजित होंगे फॉलो-अप कैंप। सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित होंगे कैंप।
निगम में आयोजित होंगे फॉलो-अप कैंप।
सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित होंगे कैंप।
वंचित नागरिक पहुंचे निगम दीन दयाल उपाध्याय सभागार में।
सभी अधिकारी कर्मचारी रहेंगे उपस्थित।
कार्य का भी होगा त्वरित निस्तारण
उदयपुर। नगर निगम द्वारा आज सोमवार 3 नवंबर से शुक्रवार 7 नवंबर तक को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सभी वार्डों का फॉलो अप कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर में आमजन पहुंच अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करावे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ो की संख्या में शहरवासियों ने पहुंच कर अपने कार्य को संपूर्ण करबा शिविर का लाभ प्राप्त किया।
सोमवार से आयोजित होंगे फॉलोअप कैंप l।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2025 अभियान के तहत सभी वार्डो में निगम द्वारा शिविर का आयोजन किया जा चुका हैं उन सभी वार्डो हेतु पुनः सोमवार 3 नवंबर से नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सपागर में फॉलोअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सभी वार्ड वासी उपस्तिथि देकर अपने कार्य संपन्न करवा सकेंगे जिनके कार्य कैंप में प्रगतिरत थे। उनका कार्य प्रमुखता से संपन्न करवाया जाएगा।
आयुक्त की शहरवासियों से अपील।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील जारी करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शहरवासी इन फॉलोअप कैंप में पहुंचकर अपने वंचित कार्यों को संपन्न करावे। सरकार द्वारा आमजन की सुविधा को लेकर ही यह कैंप प्रारंभ करवाया जा रहे हैं। कैंप सोमवार 3 नवंबर से प्रारंभ होकर शुक्रवार 7 नवंबर तक अनवरत जारी रहेंगे। आयुक्त ने यह भी कहा है कि यदि आवेदकों से निगम द्वारा किन्ही वंचित दस्तावेजों की मांग की है तो इस कैंप में वांछित दस्तावेज लेकर उपस्थित होवे जिससे उनके कार्य को त्वरित संपन्न किया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें