मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब यूथ रिविजिटेड साप्ताहिक विशेष में सावन महोत्सव मनाया
मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब यूथ रिविजिटेड साप्ताहिक विशेष में सावन महोत्सव मनाया
राकेश जैन राजस्थान उदयपुर सुरमई प्रस्तुतियों ने समां बंधा | साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की व उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल एवं के के त्रिपाठी मंचासीन रहे, संचालन डॉ नरेश शर्मा ने किया|
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की सावन महोत्सव मानते हुए सदस्यो ने एक से बढकर एक 22 सुरमई प्रस्तुतियां दी | शिव आराधना करते कुसुम त्रिपाठी ने शिव स्तुति, हरप्रीत मक्कड़ ने गुरबाणी में सावन, विमला श्रीमाली ने शिव भजन, हेमा जोशी ने लिंगाष्टकम स्तोत्र व सविता शर्मा ने रुद्राष्टकम प्रस्तुत किया | सावन के फ़िल्मी गीत प्रस्तुत करने वालों मैं नलिनी बंधु, अजीत सिंह खींची, डॉ उषा कुमावत, रजनी जोशी, शीला चौधरी, सपना वर्मा, अशोक जोशी, मंजू गर्ग, राज कुमार बापना, सरस्वती माहेश्वरी, अरुण चौबीसा, डॉ विमल शर्मा, मधुबाला पंडित, सी एस भारती, संतोष शर्मा, नीलिमा रानी बेंस प्रमुख रहे |
कार्यक्रम के बीच इस महीने जन्मदिन मना रहे व नये सदस्यो का बहुमान कर उनके सुदीर्घ जीवन की मनोकामना की गई | इस महीने 80 वर्ष पूर्ण करने पर श्री मोहन लाल चौधरी का विशेष सम्मान किया गया |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें