राज्य सचिव एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने किया स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर का किया निरीक्षण

 राज्य सचिव एवं राज्य संगठन 

आयुक्त स्काउट ने किया स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर का किया निरीक्षण



5 दिसंबर तक सभी स्थानीय संघ नए ग्रुप पंजीकरण का लक्ष्य पूर्ण करें -जैन


राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर का आज पी सी जैन राज्य सचिव राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर, पूरण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने  निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, प्रियंका कुमारी सी ओ गाइड सीकर व रोवर्स ने दोनों अधिकारियों का डायमंड जुबली वर्ष का स्कार्फ पहनाकर, अधिवेशन का बैग एवं प्रतीक चिन्ह  सीकर जिले की तरफ से स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर भौतिक व्यवस्थाओं, उपलब्धि विवरण के बारे में सीओ स्काउट गाइड से जानकारी प्राप्त की।

आगामी डायमंड जुबली जंबूरी हेतु पंजीकरण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यालय के सामान के रख रखाव, जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली के आयोजन, जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने,

नए स्काउट गाइड ग्रुपों का पंजीकरण शत प्रतिशत लक्ष्य 5 दिसंबर से पहले पहले सभी स्थानीय संघ पूर्ण करें, चतुर्थ चरण

हीरक पंख व अन्य उपलब्धियां प्राप्त करने हेतु निर्देश प्रदान किया। नेशनल ग्रीन कोर एवं स्काउट गाइड द्वारा सामुदायिक सेवा, वृक्षारोपण ऊर्जा संरक्षण सिंगल उसे प्लास्टिक जल संरक्षण जल प्रदूषण निवारण स्वच्छता कार्यक्रम एवं समाज सेवा व अन्य प्रकार की गतिविधियों के अच्छे आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इसके साथ ही निष्क्रिय स्थानीय संघो को सक्रिय करने

संबंधी भी जानकारियां साझा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला