ह्यूमन राईट काउंसिल ऑफ इंडिया ने भागलपुर बिहार के वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार को भारत रत्न सम्मान 2024 से किया सम्मानित*
*ह्यूमन राईट काउंसिल ऑफ इंडिया ने भागलपुर बिहार के वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार को भारत रत्न सम्मान 2024 से किया सम्मानित*
राजकीय शिक्षक सम्मान से जिला शिक्षा पदाधिकारी के सानिध्य में जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित एवं दर्जनों अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार को ह्यूमन राईट काउंसिल ऑफ इंडिया ने शिक्षक के रूप में अमूल्य,अतुल्य,असाधारण,उत्कृष्ट व अद्वितीय योगदान हेतु भारत रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया है।
विदित हो कि वर्ष 2012 से निरंतर शैक्षिक विकास हेतु कृतसंकल्पित वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार सह शैक्षिक गतिविधि को लेकर इनदिनों चर्चा में है। देश में मनाये जाने वाले जयंती,समारोह,दिवस हो या हो सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित कोई निर्णय का अनुपालन तुरन्त ऐसे चीजों पर निगाहे जमा बच्चों के बीच संबंधित सह शैक्षिक गतिविधि निरंतर आयोजित करते रहे है। साथ ही गरीब असहाय निर्धन बच्चों के बीच उक्त क्षेत्र में जाकर स्टडी कीट,स्वास्थ्य रक्षक ओआरएस घोल आदि बांटते रहते है। यही कारण भी है कि गत वर्ष नोबेल सिटीजन अवार्ड,भारत भूषण अवार्ड,वर्ल्ड नोबेल स्मार्ट टीचर एजूकेशनिष्ट,गुड सेमेरिटन अवार्ड से भी सम्मानित किए गये।
पीयर लर्निंग हो या हो मिशन दक्ष,चाहे बाल प्रहरी क्लब हो या हो कोई सह शैक्षिक प्रतियोगिता अपनी कर्तव्य निर्वहन पहल में अव्वल भूमिका निभा बच्चों को दक्ष बनाने में लगे हुए है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें