क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों के माथे की सिकन को किया गायब
क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों के माथे की सिकन को किया गायब
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी प्रतापगढ़।लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के माथे की सिकुड़न को गायब कर दिया।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई।प्रतापगढ़ में भी लंबे इंतजार के बाद बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। काफी समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली।खेती किसानी के जानकारों ने बारिश को फसलों के लिए हितकर बताया है।उन्होंने कहा कि यदि बारिश दो-तीन दिनों तक लगातार बनी रही तो फसलों में पुनः हरियाली देखी जा सकती है।किसान भी लंबे समय से बारिश न होने से अपनी फसलों को लेकर चिंता ग्रस्त हो गए थे पर इस बारिश ने किसानों को खुशी से सराबोर कर दिया और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाया है।लोग यह मान रहे हैं कि यह बारिश खेती के लिए संजीवनी का काम करेगी।
किसान भी लंबे समय से बारिश न होने से अपनी फसलों को लेकर चिंतित थे। धान की फसलों में किसान नलकूप से पानी भी देने लगे थे। मौसम सुहाना होने के बाद आसमान से गिर रही बारिश की बूंदें धान की फसल के लिए संजीवनी के ही समान हैं।
बारिश से फसलों को हुआ फायदा
क्षेत्र में काफी संख्या में किसान खेती करते हैं, इस बार खरीफ की फसल की बुआई तो कराई गई पर बारिश न होने के कारण खरीफ की सभी फसलें सूर्य के ताप से झुलस गई थी।इस बारिश से उन फसलों में हरियाली लौटने की उम्मीद दिखाई दे रही है।खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती है।बारिश होने से धान की फसलों को काफी फायदा हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें