हल्की सी बरसात में ही अस्पताल की खुली पोल,नालियों की सफाई न होने के चलते डूबा सीएचसी परिसर
हल्की सी बरसात में ही अस्पताल की खुली पोल,नालियों की सफाई न होने के चलते डूबा सीएचसी परिसर
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी प्रतापगढ़।जलभराव की यह तस्वीरे अस्पताल की हकीकत बयां कर रही है। बरसात से अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील जैसा दिखाई दे रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार यहां की हकीकत देख कर ही हैरान हो जाते है। जब अस्पताल की सेहत इतनी खराब है तो मरीजो की हालत यंहा पर आकर कैसे दुरुस्त होगी यह यक्ष प्रश्न है।
पट्टी नगर रायपुर रोड पर स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी क्षेत्र का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है । यहां पर प्रतिदिन सैकड़ो मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं लेकिन अस्पताल परिसर में पहुंचते ही यहां का नजारा तालाब जैसा दिखाई देता है । मरीजो का इलाज से पहले ही दिल बैठ जाता है। ऐसा नहीं है कि यह समस्या आज की है , बरसात के समय में अमूमन यह समस्या बनी रहती है। मंगलवार और बुधवार को हल्की सी बरसात होने से अस्पताल परिसर का जलजमाव मरीज और उनके तीमारदारों के लिए मुसीबत का सबक बन गया । इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश जायसवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि शासन को समस्या के बारे में अवगत कराया गया है जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
