अन्तू पुलिस लोहिया नगर चौराहे के पास से धोखाधड़ी कर बैंक से कर्ज लेने व धमकी देने के 03 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अन्तू पुलिस लोहिया नगर चौराहे के पास से धोखाधड़ी कर बैंक से कर्ज लेने व धमकी देने के 03 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ डॉ अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैश के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी अंतू के नेतृत्व में दिनांक 03 जुलाई को थाना अंतू के उ0नि0 राकेश कुमार चौरसिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्त दीपक पाठक निवासी ग्राम बनवीरपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, जंगबहादुर यादव निवासी महमदापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़,दिनेश प्रताप सिंह निवासी प्रतापनगर कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र अंतू के लोहिया नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़ित ने बताया कि थाना अंतू क्षेत्र के आरोपीगणों द्वारा उसके नाम के फर्जी कूटरचित दस्तावेज बनाकर बैंक से ऋण ले लिया पूछने पर धमकी दे रहे थे।इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था तीनों आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
