*सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी * जिला अध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में सैनी विकास संगठन द्वारा 2 नवम्बर 25 को आयोजित 6वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ताराचंद गहलोत प्रदेश अध्यक्ष माली महासभा, सुरेश बदलीवाल जिला अध्यक्ष भाजपा, भवानी शंकर जी माली, प्रदेश महासचिव व पुखराज जी रहे। प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी ने बताया कि सुबह 8 बजे थाम रोपण तथा सरिस्का के आई सफारी गाड़ी से मोरीजा वाली धर्मशाला में गौरवा कार्यक्रम कर बारात बैण्ड बाजे के साथ नाचते-गाते सफारी में समुह रूप से बैठ कर विवाह स्थल पर पहुंची। तत्पश्चात् 8जोडों का आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न करवा सभी को आशीर्वाद दिया गया। इसी दिन बबलू बबेरवाल की शादी सालगिरह भी मंच कर मनाई गयी।विदाई में इलेक्ट्रिक स्कूटी 3साल की गारंटी वाली सहित सभी सामान वर वधु को दिया जाकर सामाजिक विधि-विधान से समधी की विदाई की गयी।सभी आगंतुक अतिथियों का फूल-माला,साफा बांध, ज्योतिबा फुले दम्पति...