धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

 धूमधाम से मनाया सावन उत्सव


उदयपुर। सावन मास में शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना के साथ महिलाओं द्वारा सावन उत्सव के धूमधाम से मनाया जा रहा है। मॉर्निंग वॉक ग्रुप डायमंड के महिला संगठन द्वारा उबेश्वर महादेव में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया ।ग्रुप की सभी महिलाएं बस द्वारा उबेश्वर महादेव पहुंची ।बस में एवं उबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन महोत्सव में गीत गाए और भगवान भोले नाथ के भजन गाए। कार्यक्रम में मधुबाला पूर्बिया, उर्मिला अग्रवाल, मधु लक्षकार, सुशीला देवी, शैलजा गुप्ता, मोना नेभनानी, सुनीता शर्मा सहित ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थित थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला