मुख्यमंत्री-राजस्थान और वेदांता चेयरमैन ने नेचुरल रिसोर्स पर आधारित मजबूत ग्रोथ और डेवलपमेंट के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की
मुख्यमंत्री-राजस्थान और वेदांता चेयरमैन ने नेचुरल रिसोर्स पर आधारित मजबूत ग्रोथ और डेवलपमेंट के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की
जयपुर /उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने राजस्थान के भजन लाल शर्मा से मुलाकात के दौरान नेचुरल रिसोर्स सेक्टर- मेटल, मिनरल्स और ऑयल एवं गैस- के लिए राज्य में उपस्थित संभावनाओं और उन योजनाओं पर चर्चा की, जो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने और राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए महत्वपूर्ण है।
वेदांता ने अब तक राजस्थान में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस समूह के दो प्रमुख व्यवसाय राज्य में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड - दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एकीकृत जिंक उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा सिल्वर उत्पादक, और केयर्न ऑयल एंड गैस, भारत का सबसे बड़ा निजी क्रूड ऑयल उत्पादक, राज्य में अपने सबसे बड़े ऑपरेशन्स संचालित करते हैं। वित्त वर्ष 24 में, वेदांता का राज्य के राजकोष में योगदान 10,000 करोड़ रुपये था।
राज्य के प्रति वेदांता समूह की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वेदांता समूह के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने कहा, “राजस्थान एक राष्ट्रीय नेचुरल रिसोर्स ग्रोथ इंजन है, जिसमें मिनरल्स, मेटल और ऑयल एवं गैस सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने की क्षमता है। राजस्थान और वेदांता दोनों ही प्राकृतिक संसाधनों में आत्मनिर्भर बनने और इस प्रकार ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य के सहयोग के लिए तैयार हैं।
