समरस संस्थान भारत उदयपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन
समरस संस्थान भारत उदयपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राष्ट्रभाषा हिंदी के विकास एवं प्रसार को समर्पित पंजीकृत राष्ट्रीय मंच "समरस संस्थान भारत" उदयपुर ईकाई कार्यकारिणी पदस्थापना समारोह मनाया गया। उदयपुर इकाई के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष डा. प्रभा रानी गुप्ता के आवास पर आयोजित समारोह मे संस्थान के मूल उद्देश्यों पर चर्चा करते सर्वसम्मत राय बनी कि समाज के हर वर्ग को हिन्दी मे नव सृजन के लिये प्रोत्साहित करना होगा। त्रैमासिक "चित्र आधारित" सृजन प्रतियोगिता के प्रारुप व पुरस्कारों पर मंथन हुआ। साथ ही माह मे एक आनलाइन व एक आफलाइन संगोष्ठी कराने पर सहमति बनी ।
समरस संस्थान उदयपुर इकाई के नवीन पदस्थापित पदाधिकारी:
अध्यक्ष-डॉ प्रभा रानी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -श्रीमती विनीता मालू, उपाध्यक्ष श्रीमती दया दवे,
महामंत्री -.श्री तरुण दाधीच, संगठन मंत्री-डॉ शीतल श्रीमाली, कार्यालय मंत्री-श्री सागरमल सर्राफ, साहित्यिक मंत्री-श्रीमती मीनाक्षी, सांस्कृतिक मंत्री-श्रीमती सीता शर्मा, मीडिया प्रभारी - प्रोफेसर विमल शर्मा , संरक्षक-श्री शिव रतन तिवारी , सलाहकार-श्रीमती कुमुद पोरवाल एवं डा. डी.के.गुप्ता
