पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया
सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड व नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब प्रभारी इंदु शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया
गया वन विभाग से पौधे लाकर मोरी गेट शमशान घाट और शेषनाथ मंदिर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया साथ ही पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर श्रीमती इंदु शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावशाली वार्ता प्रस्तुत की छात्रों को पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया और कहा गया की अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं एक कचरे को इधर-उधर नहीं फैला कर जल बचाकर स्वास्थ्याप्रद दिनचर्या अपना कर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं
