हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..110की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोश




हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..110की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोश

हाथरस से बड़ी खबर है। यहां सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 110 लोगों की मौत हो गई है। 100 के अधिक भक्त घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की। घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है। सत्संग में 5 हजार से अधिक लोग आए थे।

भगदड़ क्यों मची? 

सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

 रिपोर्टर ने सिकंदराऊ अस्पताल के बाहर गिनती करके बताया कि यहां 95 लाशें पड़ी हैं। वहीं एटा जिले के अस्पताल में 27 लाश पहुंच चुकी हैं। इस प्रकार अब तक करीब 120 लोगों की मौत हाथरस सत्संग में हो चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला