शहर के समीप स्थित अमरख जी महादेव मंदिर पाटोत्सव उत्सव की धूम शुरू

 शहर के समीप स्थित अमरख जी महादेव मंदिर पाटोत्सव उत्सव की धूम शुरू




शिवधाम अमरखजी में प्रथम पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। आज प्रदोष वेला में शिव भजन के साथ ही आयोजन का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में 3 दिवसीय रोशनी की सजावट की जायेगी। रूद्राभिषेक, हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ ही नूतन ध्वजा धराई जायेगी।


आयोजन के प्रमुख अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत होंगे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक फूलसिंह मीणा होगे। मंदिर परिसर में अमरखजी संरक्षण की बैठक रखी गई। जिसमें आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मण्डल के पदाधिकारी अनन्त गणेश त्रिवेदी, बशीलाल कुम्हार, अशोक कुमावत, कैलाश पालीवाल, प्रभुदास वैष्णव, भेरूलाल डांगी, पप्पु सिंह, मोहन जोशी के साथ ही आस-पास के ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित थे। आज रात्रि जागरण में भजन मण्डली के आयोजन से होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी