दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय में होंगे 5 विशेष कार्यक्रम।
दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय में होंगे 5 विशेष कार्यक्रम।
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुविवि योग केंद्र के तत्वावधान में 5 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान बताया कि विश्वविद्यालय के महाराणा भूपाल खेल परिसर में स्थित अटल बिहारी वाजपेई मल्टीपरपज इनडोर हॉल में शुक्रवार 21जून को विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य गणों, कर्मचारी गणों एवं विद्यार्थियों हेतु योग केंद्र के संकाय सदस्यों के निर्देशन में प्रातः 7:00 से 8:00 तक योग प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे सत्र में प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक विस्तार विस्तार व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत योगाचार्य श्री देवेंद्र अग्रवाल, संस्थापक मां भगवती संस्थान एवं महेश आश्रम उदयपुर तथा डॉ. सतीश आचार्य, संयुक्त निदेशक, कालेज शिक्षा अपना व्याख्यान देंगे।
तीसरे सत्र में मध्यान 11:15 बजे से 1:15 सुविवि योग केंद्र के संकाय सदस्य तथा विद्यार्थियों द्वारा योग से संबंधित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
चौथे सत्र में सांय 6 बजे से 8:30बजे तक योगिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन व प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही विगत 978 दिनों से बिना किसी अवकाश के विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में निरंतर चल रहे योग अभ्यास शिविर में प्रशिक्षण देने वाले सभी 100 योग प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र व उपरणा धारण करवा कर सम्मानित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें