दक्षिण क्षेत्र एवं उदयपुर संभाग में कला आश्रम के विद्यार्थियों का "तबला एवं कत्थक नृत्य परीक्षा" में प्रथम स्थान

 दक्षिण क्षेत्र एवं उदयपुर संभाग में कला आश्रम के विद्यार्थियों का "तबला एवं कत्थक नृत्य परीक्षा" में प्रथम स्थान



 उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली तबला एवं कत्थक नृत्य परीक्षा 2023-24 में कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरे दक्षिणी क्षेत्र एवं उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स, उदयपुर पूरे संभाग का एकमात्र संस्थान है, जहां पर भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली परीक्षाएं होती है।

भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से आयोजित होने वाली तबला विशारद द्वितीय परीक्षा में अव्वल रहे कला आश्रम के छात्र मधुरम खत्री ने दक्षिण क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया तथा कत्थक नृत्य परीक्षा में अव्वल रही कला आश्रम की छात्रा सुहानी जैन कत्थक नृत्य प्रथमा, दिव्यानी साहू कत्थक नृत्य मध्यमा, नीलू दीक्षित कत्थक नृत्य विशारद प्रथम, लीना दवे कत्थक नृत्य विशारद द्वितीय में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया।

भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ की तबला एवं कत्थक नृत्य परीक्षा में कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स उदयपुर के 5 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला आश्रम के छात्र-छात्राओं ने पूरे भारतवर्ष में उदयपुर शहर का नाम एवं मान बढ़ाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई