प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग को लेकर निगम की लगातार दूसरे दिन कड़ी कार्यवाही। 99.2 किलो थैलियों को जब्त तक कर वसूले 46000।
प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग को लेकर निगम की लगातार दूसरे दिन कड़ी कार्यवाही।
99.2 किलो थैलियों को जब्त तक कर वसूले 46000।
निगम आयुक्त ने फिर जारी की अपील, मांगा सहयोग।
उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 99.2 किलो प्लास्टिक थैली जब्त कर 46000 रूपये की शास्ती वसूली गई।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की तरह शनिवार को भी निगम की 6 टिम गठित कर शहर में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक अभियान चला प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को जब्त किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि के नेतृत्व में 6 टीमों द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पुनः उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी सेक्टर 3, 4, 5, 6,7, 9, बोहरा गणेश जी, यूनिवर्सिटी रोड, बेकनी पुलिया, प्रताप नगर, सेवाश्रम चौराहा, से 14, गोवर्धन विलास, सविना सब्जी मंडी, शहर मध्य देहली गेट, कोर्ट चौराहा, हाथीपोल, धान मंडी, सिंधी बाजार, बापू बाजार, अश्वनी बाजार आदि क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें इन्होंने विभिन्न बड़े शोरूम, कपड़ो के दुकानदार, मिठाई प्रतिष्ठान, ठेला संचालकों से 99.2 किलो प्लास्टिक जब्त कर 46000 रुपए की शास्ती वसूली गई साथ ही सभी को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।
आयुक्त ने फिर मांगा सहयोग, जारी की अपील।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर के सभी व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। शहरवासियों से कपड़े की ठेली या पेपर बैग का उपयोग करने हेतु स्वयं अपने स्तर पर प्रयास करें। निगम का उद्देश्य व्यापारी वर्ग से धन वसूली करना नही है, माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करवाने में सख्ती जरूरी है। प्लास्टिक के उपयोग को लेकर एनजीटी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अतः सभी शहरवासी निगम के इस अभियान में सहयोग देकर अपना नैतिक दायित्व का निर्वहन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें