अवैध पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पूर्व में 14 प्रकरण दर्ज

 अवैध पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पूर्व में 14 प्रकरण दर्ज



उदयपुर जनतंत्र की आवाज। घंटाघर थाना पुलिस ने रविवार को अवैध पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

 जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर  योगेश गोयल के द्वारा अवैध हथियारों धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व  कैलाश चन्द्र वृत्ताधिकारी, वृत्त पश्चिम के सुपरविजन में  भवानी सिंह राजावत थानाधिकारी घंटाघर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को  मुखबिर की सूचना के आधार पर नई पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान शोयेब शेख उर्फ पहलवान पिता एजाज मोहम्मद शेख निवासी चांदपोल बाहर, नागा नगरी, अम्बामाता जिला उदयपुर को अवैध पिस्टल के साथ पूछताछ  के बाद गिरफ्तार किया।

थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शोयेब शेख उर्फ पहलवान पुलिस थाना अम्बमाता का हिस्ट्रीशीटर बदमाश होकर उसके खिलाफ पूर्व में प्राण घातक हमले, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 14 प्रकरण दर्ज है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला