ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं आंशिक रद्द/ रेगुलेट रहेगी*

 *ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित*

*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/ रेगुलेट रहेगी*



उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। अजमेर मण्डल के उदयपुर-मावली रेलखण्ड के मध्य स्थित राणाप्रतापनगर-देबारी स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 72 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगीः-आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 05836, उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को उदयपुर के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 


*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर स्टेशन पर 42 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

2. गाडी संख्या 09544, चित्तौडगढ-असारवा रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह देबारी स्टेशन पर 17 मिनट रेगुलेट रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला