आर्य समाज हिरण मगरी चुनाव भंवर लाल आर्य प्रधान एवं वेद मित्र आर्य मंत्री
आर्य समाज हिरण मगरी चुनाव
भंवर लाल आर्य प्रधान एवं वेद मित्र आर्य मंत्री
उदयपुर । आर्य समाज हिरण मगरी के हुए वार्षिक निर्वाचन में भंवर लाल आर्य प्रधान एवं वेद मित्र आर्य पुन:मंत्री निर्वाचित हुए। भंवर लाल आर्य 12 वर्षो से नियमित निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होते रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश श्रीमाली के सान्निध्य में हुए चुनावों में कृष्ण कुमार सोनी, ललिता मेहरा उप प्रधान, सरला गुप्ता ,सुभाष कोठारी उप मंत्री, रमेशचन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, रामदयाल मेहरा प्रचार मंत्री एवं दिनेश अग्रवाल पुस्तकालयाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अंतरंग (कार्यकारिणी) सदस्यों में डा. अमृत लाल तापडिया, डा. शारदा गुप्ता, हजारी लाल आर्य, देवेन्द्र आर्य चन्द्र कला यादव बनाये गये। लेखा निरीक्षक अम्बालाल सनाढ्य होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें