भगवान श्रीकृष्ण के प्रति संगीतमय भक्ति संध्या 12 अप्रैल को

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर, और सुरों की मंडली की ओर से 12 अप्रैल शाम 5 बजे अशोका पैलेस में विशाल भजन संध्या का आयोजन जाएगा। भगवान कृष्ण के भजनों और कीर्तनों की प्रेमभरी धुनों से सजी भजन संध्या में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।
हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर के प्रवक्ता आचार्य सेवक दास ने कहा, "भजन संध्या में संगीत और भक्ति के माध्यम से भगवान कृष्ण की महिमा को बताया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के भजन गाए जाएंगे, जिससे आमजन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति हमें आत्मशांति और मानसिक समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और निष्काम कर्म की शिक्षा प्रदान करती है।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी जी ने कहा, "हम हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर के साथ मिलकर भजन संध्या की मेजबानी करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भजन संध्या जीवन में आध्यात्मिकता को बढ़ाती है जो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। यह विशेष रूप से मानव जीवन को आदर्श, शांतिमय, संबंधों की महत्वता और लक्षयों की पूर्ति में सहयोग करती है।
भजन संध्या में आयोजकों ने शहरवासियों को अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें