मेवाड़ के क्षत्रियों ने कि लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व कि माँग l
मेवाड़ के क्षत्रियों ने कि लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व कि माँग l
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 2 मार्च। मेवाङ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर का एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला के नेतृत्व मे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथसिंह से उनके नई दिल्ली राजकीय अकबर रोङ स्थित निवास पर व केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत से भी उनके नई दिल्ली स्थित निवास पर हाल ही मिला जिसमे प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अवगत कराया कि मेवाङ के समस्त जिलों में गत विधान सभा चुनाव में राजपुतों व्दारा भारतीय जनता पार्टी को भरपुर समर्थन दिया गया तथा पुर्व मे भी वर्षो से हर चुनाव मे समर्थन देते आये हैं । इसके बावजूद भी उन्हे सता व संगठन मे उचित प्रतिनिधित्व नही दिया जा रहा है, जिससे मेवाङ का राजपूत ठगा सा महसूस कर रहा है ।
अतः आगामी लोकसभा चुनाव मे मेवाङ ( भीलवाङा, चितौङगढ व राजसमंद ) के लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कम से कम दो राजपुतो को उम्मीदवार बना कर उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए निवेदन किया गया ।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केन्द्रीय महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा ने जानकारी देते हुवे बताया कि उक्त प्रतिनिधिमंडल मे केन्द्रीय अध्यक्ष- श्री अशोक सिंह मेतवाला(बांसवाडा) केन्द्रीय महामंत्री- भवानी प्रताप सिंह ताणा (चित्तौरगढ़) , केंद्रीय संगठन मंत्री व पुर्व प्रधान बनेङा गजराज सिंह हाथीपुरा - (भीलवाङा), सम्भागीय अध्यक्ष- डी.डी.सिंह राणावत(प्रतापगढ़), उपाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह जगपुरा (बदनौर), पुर्व विधायक व विजयनगर नगरपरिषद चैयरमैन करतार सिंह राठौङ शेरगढ(भीलवाड़ा ), कुम्भा ट्रस्ट भीलवाङा के अध्यक्ष मणीराज सिंह चुण्डावत आदि सभी ने अपना पक्ष बहुत मजबूती से रखा ।
राजनाथसिंह ने बहुत धैर्य से उक्त प्रतिनिधिमंडल के समस्त सदस्यों की बात सुनी व उनकी बात उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया ।
