राज्यपाल कटारिया ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण, 54.17 लाख की लागत से हुए कार्य। 35 लाख की लागत से पन्नाधाय पार्क में बनेगा कैफेटेरिया।

 राज्यपाल कटारिया ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण, 54.17 लाख की लागत से हुए कार्य।

35 लाख की लागत से पन्नाधाय पार्क में बनेगा कैफेटेरिया।


8 लाख की लागत से गुलाब बाग में बना पक्षी घर, कटारिया ने किया लोकार्पण।

उदयपुर। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा शहर में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कटारिया ने 54.17 लाख की लागत से सेक्टर 04 वार्ड 31 में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, वार्ड 35 में राड़ाजी चौराहे पर महिला स्नानघर का निर्माण कार्य, वार्ड 52 में पिछोली डिस्पेन्सरी प्रथम तल पर आंगनवाड़ी का निर्माण कार्य , वार्ड 40 में शीतला माता चौक आर सी सी शेड का निर्माण कार्य , महिला स्नानघर का निर्माण कार्य मठ मादड़ी, वार्ड-59, में झीनी रेत चौक स्थित चबुतरे का रिपेयर एवं मेन्टिनेन्स कार्य, वार्ड-59 में शाखा चौक, नीम वाले पेड के पास, पनघट निर्माण आदि विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।

35 लाख की लागत से पन्नाधाय पार्क में बनेगा कैफेटेरिया।

नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए अशीष कोठारी ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध पन्नाधाय पार्क में 35 लख रुपए की लागत से कैफेटेरिया का निर्माण करवाया जाएगा। कार्य का भूमि पूजन शनिवार को असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टॉक, उप महापौर पारस सिंघवी, उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। कटारिया में कार्यक्रम से पहले पन्नाधाय पार्क का निरीक्षण कर वहा से नाव संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिससे उदयपुर में आने वाले पर्यटक और अधिक खुश होकर यहां की याद लेकर जाए। 

8 लाख की लागत से गुलाब बाग में बना पक्षी घर, कटारिया ने किया लोकार्पण।

नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि शनिवार को असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गुलाब बाग में 8 लाख रुपए  की लागत से बने पक्षी घर का लोकार्पण किया गया। यह पक्षी घर 55 फीट ऊंचा है इसकी निर्माण  में 5 लाख की राशि नगर निगम द्वारा एवं 3 लाख की राशि जैन सोशल ग्रुप द्वारा दि गई है। इसमें 750 पक्षियों के रहने के लिए 350 फ्लैट बनाए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग