धांधेला में कलश यात्रा, साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ
धांधेला में कलश यात्रा, साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ
पाटन। कृष्ण सैनी धांधेला
पाटन।निकटवर्ती ग्राम पंचायत धांधेला में स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार से साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।कलश यात्रा ठाकुर जी के मंदिर से शुरू होकर कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, ज़हां व्यास पीठ पर साईं राम महाराज विराजमान थे। भागवत कथा वेद वेदांत त्रिदंडी स्वामी श्रीश्री दामोदर दास महाराज के परम शिष्य सांई राम महाराज के श्रीमुख द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सुबे सैनी धांधेला ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा में ग्राम धांधेला, राजपुरा, पाटन, काचरेड़ा, भांडाला ,मिंडाला, खारिया,कोला की नांगल, रायपुर आदि गांव के लोग कथा का रसपान करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें