नेशनल हेयर डोनेशन डे मनाया
नेशनल हेयर डोनेशन डे मनाया
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना, द्वारा 9 वर्षीय अदिति यादव का हेयर डोनेशन लेकर नेशनल हेयर डोनेशन डे मनाया गया।
परमानेंट प्रोजेक्ट, कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए हेयर डोनेशन के डायरेक्टर अशोक पालीवाल एवं राजेश शर्मा ने बताया कि 2019-20 में हेयर डोनेशन अभियान चलाया गया था। इस अभियान में देश के सैकड़ों समाज सेवी एवं हेयर एक्सपर्ट ने समर्थन दिया! रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना के नेतृत्व में हेयर एण्ड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया, हेयर एण्ड ब्यूटी ऑग्रेनाइजेशन राजस्थान, सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर, लेकसिटी ब्यूटी क्लब, उदयपुर के सहयोग से 1500 से ज्यादा हेयर डोनेशन मद्त चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई को दिये गये। ये ट्रस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं को हेयर विंग बना कर देता है।
आज सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय बाल दान दिवस मनाया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें