संत मावजी के सामाजिक अवदान पर पत्र वाचन



 संत मावजी के सामाजिक अवदान पर पत्र वाचन

संवाददाता विवेक अग्रवाल

उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 20 फरवरी। श्री निष्कलंक भगवान प्रन्यास, राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र व संस्कृति मंत्रालय , नई दिल्ली के साझे में आयोजित दो दिवसीय भाव संगोष्ठी में उदयपुर के भूपाल नोबल्स विश्व विद्यालय के सहायक आचार्य डॉ परेश द्विवेदी ने संत मावजी के सामाजिक अवदान विषय पर व डॉ हुसैनी बोहरा ने भारतीय भक्ति परंपरा : संत मावजी और उनकी रासलीला विषय पर पत्रवाचन किया।

कार्यक्रम में डाॅ ज्योति पुंज ने पत्रवाचन किया व मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, बेणेश्वर पीठाधीश्वर अच्युतानंद जी महाराज उपस्थित थे । संगोष्ठी निदेशक अशोक पंड्या ने यह जानकारी दी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी