हम सांस्कृतिक जड़ों को अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचा रहे हैं।-प्रोफेसर श्रीनिवासन अय्यर

 हम सांस्कृतिक जड़ों को अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचा रहे हैं।-प्रोफेसर श्रीनिवासन अय्यर



संवाददाता विवेक अग्रवाल

उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 20 फरवरी। भूपाल नोबल्स संस्थान की संगठक इकाई भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र संघ एवं भूपाल नोबल्स संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ठाकुर गुमान सिंह राठौड़ स्मृति आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विख्यात साहित्यकार चित्रकार एवं शिक्षाविद प्रो. श्रीनिवासन अय्यर, अध्यक्ष राजस्थानी भाषा के साहित्यकार, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ,नई दिल्ली में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहें शिक्षाविद प्रो. कल्याण सिंह शेखावत, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय डॉ. रेणू राठौड़, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय डॉ.राजेंद्र सिंह शक्तावत,सह अधिष्ठाता डॉ. रितु तोमर, सहअधिष्ठाता सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी, श्री भानु प्रताप सिंह सोलंकी, मंत्री ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, राजदीप सिंह राणावत भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, डॉ संगीता राठौड़ आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने महाविद्यालय में विगत की स्मृतियों को सभी के साथ सांझा करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को ज्ञान को अपनी पहचान बनाने के साथ ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जिससे आपकी सफलता सुनिश्चित होती है साथ ही उच्च शिक्षा ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए अपितु मानवता का गुण धारण कर अपनी वाणी के द्वारा भी आप सभी के मन पर शासन कर सकते हो।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी