24 अवतार एवं भारत माता पुस्तक का विमोचन
24 अवतार एवं भारत माता पुस्तक का विमोचन
उदयपुर जनतंत्र की आवाज) 20 फरवरी। लोकजन सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्यानुरुप मनोहरलाल मुंदड़ा द्वारा संकलित पुस्तक " चौबीस अवतार एवं भारत माता" का विमोचन प्रो कर्नल ऐस ऐस सारंगदेवोत , कुलपति जनार्दन राय विद्यापीठ, प्रो मंजु चतुर्वेदी , प्रो. कल्याण सिंह शेखावत, प्रो. विमल शर्मा, जय किशन चौबे द्वारा विधापीठ सभागार मे आज किया गया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक मे भगवान विष्णु के 24 अवतारों के साथ साथ 24 तीर्थंकरों व दसों सिक्ख गुरुओं की सम्पूर्ण जानकारी संकलित की गई है जो हर भारतवंशी को ज्ञात होनी चाहिये। सभी ने मनोहरलाल मुंदड़ा को इस संकलन के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी । यह पुस्तक लोकजन सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आमजन तक निशुल्क पहुचाई जायेगी ।
