8 वर्ष से फरार चल रहे डोडा चूरा तस्करी का आरोपी नीमच से गिरफ्तार
8 वर्ष से फरार चल रहे डोडा चूरा तस्करी का आरोपी नीमच से गिरफ्तार
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 15 फरवरी। बेकरियां थाना पुलिस ने 8 वर्ष से फरार चल रहे डोडा चूरा तस्करी के वांछित आरोपी को नीमच से गिरफतार किया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व वांछित अपराधियों कि धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक भूवन भूषण यादव के निर्देशन में थानाधिकारी प्रभुसिंह चुण्डावत ने टीम द्वारा सूचना संग्रह कर 14 फरवरी को नीमच से आरोपी ईश्वर सिंह पिता गोरधन सिंह राजपुत उम्र 45 वर्ष निवासी आतरी बुजुर्ग थाना मनासा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। घटना के अनुसार दिनांक 04.04.2016 को बेकरिया पुलिस थाना द्वारा एक टोयोटा कार आरजे 27 सीइ2458 से अभियुक्त अरविंद व चेतन व्यास को गिरफ्तार कर 93 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा परिहवन कर ले जाया जा रहा था जिसे बरामद किया गया था जिस पर प्रकरण संख्या 39/2016 धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हो उक्त तस्करी घटना में तब से ही जब्त वाहन का स्वामी व तस्करी में संलिप्त आरोपी फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफतार आरोपी ईश्वर सिंह से विस्तृत अनुसंधान पूछताछ चल रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें