यमुना के पानी को लेकर किसान संघर्ष समिति 19 से अनिश्चितकालीन धरना देगी

 यमुना के पानी को लेकर किसान संघर्ष समिति 19 से अनिश्चितकालीन धरना देगी


पाटन।के के धांधेला

पाटन।किसान संघर्ष समिति नीमकाथाना के बैगर तले किसान संघर्ष समिति की 

कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें 62 सदस्यों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने यमुना नहर का पानी लाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया की 19 फरवरी सोमवार से जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने आर.टी.ओ. ऑफिस के पास अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। क्षेत्र के सभी किसान भाईयों से अपिल की जाएगी कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन पहुंचकर धरने को सफल बनाए। हमारा ध्येय नहर का पानी लाना है और किसानों को बचाना है। इस दौरान मिटिंग में गोवर्धन तेतरवाल, बलदेव यादव, भोलाराम लाम्बा, डॉ जे.पी. यादव, एड. श्रीराम गुर्जर, दयाराम चाहर, अवतार गुर्जर, सुरेश यादव रामपुरा बेगा की नांगल, भोपाल सैनी, जे.पी. वर्मा, रामजीलाल सैनी, रामेश्वर गहलोत, रामसहाय गुर्जर, मुखराम सैनी, रणवीर सॉई, लीलू गोदारा, बनवारी सैनी, सांवरराम टाटला सहित सभी पदाधिकारी किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला