231 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा चूरा मय क्रेटा गाड़ी के जब्त
231 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा चूरा मय क्रेटा गाड़ी के जब्त
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 2 फरवरी। थाना क्षेत्र खेरोदा जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री भुवन भूषण यादव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डॉ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, उदयपुर व रविन्द्र प्रताप सिंह वृताधिकारी वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में 02.02.2024 को अमरपुरा चौराहा पर एक एक्सीडेन्टशुदा बिना नम्बरी क्रेटा गाडी से 12 प्लास्टिक के काले रंग के कटों में भरा कुल 231 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त किया गया व अवैध डोडा चूरा परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी क्रेटा गाडी भी जब्त की गयी हैं व थाना पर प्र. सं. 28/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जांच मनीष कुमार थानाधिकारी थाना कानोड को सौंपी गई है।
टीमः-
01. श्री विजेन्द्र सिंह उ. नि. थानाधिकारी थाना खेरोदा
02. श्री राजेन्द्र जाट कानि. 1347 थाना खेरोदा
03. श्री भवानी सिंह कानि. 1470 थाना खेरोदा
04. श्री प्रहलाद कानि. 1962 थाना खेरोदा
05. श्री लीलाराम चालक कानि. 2751 थाना खेरोदा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें