ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, गरीबों को वितरित किया गया कंबल और फल* *पट्टी डाक बंगले में पत्रकारों को किया सम्मानित*
*ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, गरीबों को वितरित किया गया कंबल और फल*
*पट्टी डाक बंगले में पत्रकारों को किया सम्मानित*
सुभाष तिवारी
पट्टी।
बाबा बेलखरनाथ धाम के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह का जन्मदिन पट्टी नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
पट्टी तहसील के बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह गरीबों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने अपने जन्म दिवस पर पट्टी डाक बंगले में पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मनित किए और उनके जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सुबह से ही कई स्थानों पर केक काटकर तथा फल और कंबल वितरित करके समर्थको ने जन्मदिन मनाया। पट्टी के रायपुर रोड,पट्टी डाक बंगला, मुजाही बाजार, देवसर ब्लाक, दाउदपुर, बाबा बेलखरनाथधाम, में समर्थको ने केक काटकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना किया। पट्टी नगर स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल वितरित किया गया मुजाही सहकारी समिति पर 600 गरीबों को कंबल वितरित किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय ने किया मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि जन्मदिन की सार्थकता इस बात में है कि हमारे द्वारा किए गए कार्य से लोग लाभान्वित हो। पट्टी नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी जिला संयोजक काशी प्रांत सतीश सिंह ने केक काटकर उन्हें बधाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेशकार संजीव सिंह, अजय सिंह उर्फ टक्कू, अखिलेश श्रीवास्तव, पियूष सिंह उर्फ टक्कू, देवेश सिंह उर्फ भोले सिंह, संतोष सिंह ,सचिन सिंह, रवि सिंह, गुड्डू यादव, मास्टर सनी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश,राहुल जायसवाल, हरीश जायसवाल उर्फ पन्ने, पप्पू जायसवाल, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, राहुल तिवारी, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें