बोर्ड बैठक के बाद निगम की फिर कड़ी कार्रवाई। अल सवेरे से देर रात तक जारी रही कार्रवाई। सुरजपोल से सेवाश्रम, डेहलीगेट मंडी में हुई कार्यवाही।

 बोर्ड बैठक के बाद निगम की फिर कड़ी कार्रवाई।

अल सवेरे से देर रात तक जारी रही कार्रवाई।

सुरजपोल से सेवाश्रम, डेहलीगेट मंडी में हुई कार्यवाही।


उदयपुर। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ छेडी मूहिम शुक्रवार को फिर शुरू की गई। शुक्रवार के दिन निगम दस्ते द्वारा सवेरे 9:00 बजे से लगाकर देर रात तक अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के प्रयास में सराहनीय कार्य किया।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह करवाही गुरुवार को बोर्ड बैठक के कारण स्तगित की गई थी। जो फिर से शुरू की गई। सवेरे 9:00 बजे निगम टीम द्वारा सूरजपोल से अतिक्रमण हटाना शुरू किया जो फतह स्कूल के सामने सभी अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुम्हारों का भट्टा, बीएन कॉलेज रोड सेवाश्रम से पुनः सुरजपोल तक जितना भी अतिक्रमण था उसे तोड़कर और जब्त किया। यह कार्रवाई लगातार नगर निगम द्वारा पूरे शहर में की जानी है। अब भी वक्त है जिसने स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है वह अपने स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाकर नगर निगम का सहयोग करें। उप महापौर सिंघवी ने बताया कि अतिक्रमण की कार्यवाही देहली गेट से मंडी में भी लगातार की जा रही है जहां पर सब्जी बेचने वालों को प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से खड़ा करते हुए तय सीमा से बाहर रखे गए सामान को जप्त किया जा रहा है, साथ ही अवेध ठेलों को भी हटवाया जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी