लडकियाँ उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप मे चार आरोपी गिरफतार, 30 सीमे 14 एटीएम कार्ड व 9 मोबाईल फोन जप्त

 लडकियाँ उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप मे चार आरोपी गिरफतार, 30 सीमे 14 एटीएम कार्ड व 9 मोबाईल फोन जप्त



उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 29 जनवरी । पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा साईबर अपराध को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक महोदय भुवण भुषण यादव द्वारा समस्त थानाधिकारीयो को साईबर काईम करने वालो नम्बरो को चिन्हित कर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये जिस पर जिसकी पालना में लोकेन्द्र दादरवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर के सुपरविजन व श्रीमती शिप्रा राजावत उप पुलिस अधीक्षक वृत नगर पुर्व उदयपुर के नेतृत्व में सवीना के थाना अधिकारी फूलचद टेलर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सवीना द्वारा एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा चिन्हित मोबाईल नम्बरो की लॉकेशन के आधार पर दिनांक 28.01.2024 को एकलिगपुरा मे किराये के मकान से चार व्यक्ति कमशः (1) संतोष पाटीदार पिता देवीलाल पाटीदार उम्र 21 साल जाति पाटीदार निवासी गांव पारडा जानी थाना आसपुर जिला डुंगरपुर (2) शंकर पाटीदार पिता भूरालाल पाटीदार उम्र 22 साल जाति पाटीदार निवासी गांव पारडा जानी थाना आसपुर जिला डुंगरपुर (3) मेघ जी पाटीदार पिता नान जी पाटीदार उम्र 30 साल जाति पाटीदार निवासी गांव पारडा जानी थाना आसपुर जिला डुंगरपुर (4) जितेन्द्र पाटीदार पिता गांग जी पाटीदार उम्र 21 साल जाति पाटीदार निवासी गांव पारडा जानी थाना आसपुर जिला डुंगरपुर मकान के एक कमरे में बैठे हुए मिले जिनकी पृथक पृथक मामुरशुदा मौतबिरानो के समक्ष तलाशी ली गई तो हर चारो अभियुक्तो से 9 मोबाईल फोन, अलग अलग बैको के 15 एटीएम कार्ड व अलग अलग टेलीकॉम कम्पनी की कुल 30 सीमे पाई गई जो वजह सबुत जब्त की गई। अभियुक्तो से गहनता से पुछताछ की गई तो बताया कि हम ऑनलाईन साईड से लोगो से ठगी करने हेतु ऑन लाईन लडकियाँ सप्लाई करने हेतु साईट पर विज्ञापन हेतु लडकियो की फोटो एवं नम्बर एड किये गये है जिससे लोग सम्पर्क करते है जिनसे हम पहले ही ऑनलाईन पैसे ले लेते है फिर उन व्यक्तियो के मोबाईल नम्बर ब्लॉक कर देते है। हर चारो अभियुक्तो को मौके पर ही गिरफतार किये गये। मामले हाजा मे थाना सवीना पर प्रकरण दर्ज कर हर चारो अभियुक्तो से विस्तृत अनुसन्धान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम फूलचद टेलर थानाधिकारी सवीना, अंकित कुमार उनि, अखिलेश्वर कुमार हैड कानि , जितेन्द्र दिक्षित कानि ,मुकेश कुमार कानि, लालुराम कानि, छगन लाल कानि, मुकेश कुमार कानि,

 कुलदीप सिह हैड कानि व (साईबर सैल) शामिल थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी