कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की पहनाई माला
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की पहनाई माला
उदयपुर 17 नवम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के जन्म दिवस पर शुक्रवार को विद्यापीठ के तीनों परिसरों में कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का पगडी, उपरणा, माला, स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं के साथ महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक व पौधारोपण भी किया। मुख्य समारोह केन्द्रीय कार्यालय में आयेाजि हुआ जहॉ कार्यकर्ताओं ने 21 की किलो की माला पहना भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ के निष्ठावान, समर्पित, ईमानदार कार्यकर्ता संस्था की पूंजी व अभिमान है। संस्था का आज देश ही नहीं , विदेशों में भी अपना नाम अर्जित किया है। संस्थापक जनुभाई कहा करते थे कि सौ पेड लगाना आसान है लेकिन एक कार्यकर्ता तैयार करना बहुत ही मुश्किल है उनके अनुसार संस्था में कार्यकर्ताओं के आने का रास्ता बहुत बडा है लेकिन जाने का रास्ता बहुत छोटा है। संस्था आज देश ही नहीं पूरे विश्व में गुणवत्ता के आधार पर अपना परचम फहराया है, ये सभी कार्यकर्ताओं की ही देन है। नेक से ए ग्रेड के अलावा देश की कई एजेन्सियों ने देश में पहला स्थान दिया है। इस अवसर पर कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, बीएन विवि के प्रो. प्रेमसिंह रावलोत, कवि अजात शत्रु, डॉ. देवी लाल गर्ग, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, प्रो. मंजू मांडोत, देवेन्द्र सिंह, समाजसेवी विक्रम सिंह देवड़ा, स्मृति देवड, सुरेश रावत, डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव, पार्षद गिरिश भारती, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, प्रकाश धाकड़, मनोज रायल, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, बी.एल. सोनी, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. ओम पारीक, आशीष एस नन्दवाना, डॉ. धीरज प्रकाश जोशी, उमराव सिंह राणावत, जितेन्द्र सिंह चोहान, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, डॉ. कुल शेखर व्यास सहित, डॉ. यज्ञ आमेटा, डॉ. विकास साहू, डॉ. संजय चौधरी, राजू शर्मा, शिवशंकर मेनारिया, कैलाश बाबा सहित शहर के सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनो ने प्रो. सारंगदेवोत का माला पहना कर स्वागत किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें