रींगस में राजस्थान विद्युत् सेवानिवृत कर्मचारी संघकी बैठक*

 *रींगस में राजस्थान विद्युत् सेवानिवृत कर्मचारी संघकी बैठक*


भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ,जिला सीकर कार्यकारिणी की बैठक आज रींगस सहायक अभियन्ता कार्यालय के पास पॉवर हाउस बालाजी मन्दिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बद्री प्रसाद कुमावत ने की। सभा को संघ के वरिष्ठ नेता दीपसिंह शेखावत , कार्यकारी अध्यक्ष ख्याली राम लाटा,झाबर सिंह घोषल्या, महामंत्री जगदीश जांगिड़, इत्यादि ने संबोधित किया। कोषाध्यक्ष भीवा राम वर्मा ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र कुमार बढ़ाडरा,ओमजी पुरोहित की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 सभा में साठ से अधिक सेवानिवृत कर्मचारीयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

सीपीएफ से जीपीएफ पेंशन विकल्प, पीएमसीएफ सुविधा, पेंशन रिविजन के पेंडिग केसेज के बारे में विचार विमर्श किया गया। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लाए गए।

बैठक की सफलता के लिए अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। अगली बैठक नीमकाथाना में आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि शीघ्र ही तय कर दी जायेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी